एससीएल इंटरनेशनल स्कूल में ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित
जौनपुर, मई 17 -- मड़ियाहूं। मईडीह रोड ददरा स्थित एससीएल इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों ने रंगों के माध्यम से विभिन्न विषयों पर आकर्षक चित्र बनाकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम का आयोजन शुभम सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल बना रहा। प्रधानाचार्य रामचंद्र यादव एवं प्रबंधक छोटेलाल गुप्ता ने बच्चों की कला प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के मानसिक एवं रचनात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। यह भी पढ़ें- सीडीओ ने किया पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय का किया औचक निरीक्षण उन्होंने प्रतिभागी बच्चों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.