एससीईआरटी : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर 160 शिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू
पटना, अप्रैल 22 -- राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की ओर से बुधवार को 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) एलिवेट फॉर एजुकेटर्स' कार्यक्रम अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ परिषद में हुआ। प्रशिक्षण में राज्य के चयनित 10 जिलों वैशाली, नवादा, मुजफ्फरपुर, रोहतास, पटना, भागलपुर, सारण, सीतामढ़ी, गोपालगंज और कटिहार से कुल 160 शिक्षक मास्टर फैसिलिटेटर्स और 27 शिक्षक शिक्षा संस्थानों के व्याख्याताओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण के तहत प्रतिभागियों को आधारभूत डिजिटल और एआई साक्षरता, शिक्षण-डिजाइन में एआई के प्रयोग और साइबर सुरक्षा और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर उन्मुखीकरण और व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों और प्रशिक्षकों को एआई सक्षम, प्रगतिशील और सुरक्षित शिक्षण-अधिगम प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.