मेरठ, मार्च 15 -- एसवीसी क्वींस क्लब की ओर से व्हाइट हाउस में "नवरंग उत्सव" हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेलिब्रिटी शेफ कविता सिंह विशेष रूप से कानपुर से पहुंचीं। उन्होंने महिलाओं के लिए एक विशेष मास्टरक्लास आयोजित कर कई स्वादिष्ट व्यंजन बनाना सिखाया और सभी को कैच मसाले के पैकेट वितरित किए। क्लब अध्यक्षा वर्षा गर्ग ने बताया कि "नवरंग उत्सव" का उद्देश्य नवरात्रि, होली और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को एक साथ मिलकर मनाना है। कार्यक्रम की संयोजिका संचिता रहीं।कार्यक्रम में ज्योति ने कान्हा जी के भजन पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। क्लब सदस्याओं ने माता रानी पर आधारित एक नाटिका भी प्रस्तुत की, जिसमें संगीता, दीपिका और सुनीता ने भाग लेकर सभी का मन मोह लिया। राधा-कृष्ण के रूप में आमंत्रित अतिथियों के साथ सदस्याओ...