फरीदाबाद, नवम्बर 12 -- फरीदाबाद/पलवल। बिहार सरकार अब श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय (एसवीएसयू) के मॉडल पर अपनी स्किल यूनिवर्सिटी स्थापित करेगी। बुधवार को बिहार सरकार के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने श्रम संसाधन विभाग के सचिव दीपक आनंद के नेतृत्व में दुधौला स्थित एसवीएसयू परिसर का दौरा किया और कौशल आधारित दोहरी शिक्षा प्रणाली का अवलोकन किया। विश्वविद्यालय पहुंचने पर कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार और कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। कुलगुरु प्रो. दिनेश कुमार ने उन्हें सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का भ्रमण कराया और ऑन द जॉब ट्रेनिंग, पढ़ाई और कमाई के संयुक्त मॉडल की जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल ने डाइकिन इंडिया और ऊषा सिलाई मशीन द्वारा स्थापित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भी देखे और विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए रोबोटिक्स, ऑटोमेशन,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.