उन्नाव, अप्रैल 21 -- शुक्लागंज, संवाददाता। गोपीनाथपुरम स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संस्कृति बोध परियोजना की समीक्षा बैठक हुई। क्षेत्रीय परियोजना प्रमुख राजेन्द्र देव त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय संस्कृति और परम्पराएं ही हमारी धरोहर और पहचान हैं। उन्होंने खड़े होकर खाने, केक काटने, मोमबत्ती बुझाने, वृद्धाश्रम में माता-पिता भेजने व छुआछूत जैसी कुरीतियों पर चिंता जताई। बताया कि विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्कृति बोध परियोजना कुरुक्षेत्र के तहत दिसम्बर में परीक्षा होगी। इसमें शिशु, किशोर, तरुण, अभिभावक, प्रबन्ध समिति, वकील, डॉक्टर, शिक्षक, व्यापारी आदि भाग लेंगे। प्रधानाचार्य श्रवण कुमार सिंह ने पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। बैठक का समापन शांति मंत्र से हुआ। यह भी पढ़ें- सांस्कृतिक संबंध हैं भारत की सॉफ्ट पावर का आधार-के. नंदिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.