पिथौरागढ़, दिसम्बर 25 -- टकाना स्थित एसवीएम पब्लिक स्कूल में क्रिसमस पर्व मनाया गया। स्कूल में बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें बच्चों ने पहाडी परिधान पहनकर खूब वाहवाही लूटी। प्रधानाचार्य पूनम बिष्ट ने कहा कि क्रिसमस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि प्रेम, शांति, अनुशासन, सद्भाव, दया और मानवता के मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देने वाला अवसर है। उन्होंने बच्चों से सच्चाई के मार्ग पर चलने, मेहनत करने को कहा। कार्यक्रम के समापन पर बच्चों को मेडल,सर्टिफिकेट व गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान चेतना ,निहारिका, मनीषा, हिमानी, वंदना, दीपा, नीरू, साईना, आरजू सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...