एसवीएएस इलेवन ने स्पार्क इलेवन को 8 विकेट से हराया
कानपुर, जून 25 -- कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त चंद्रा क्रिकेट अकादमी की ओर से चल रही स्पार्क सीपीएल सीजन-3 में गुरुवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में मेडवे टाइटंस इलेवन की टीम ने बीपीएमसी इलेवन को 47 रन से और दूसरे मैच में एसवीएएस इलेवन की टीम ने स्पार्क इंटरनेशनल इलेवन को आठ विकेट से पराजित किया। राहुल सप्रू मैदान पर हुए मैच में मेडवे टाइटंस इलेवन ने 25 ओवर में आठ विकेट पर 188 रन बनाए। टीम की ओर से विपिन कुमार ने 50 रन, दीपक यादव ने 46 रन व कार्तिक यादव ने 28 रन बनाए। गेंदबाजी में शुभम, अभिजीत, वसीम अहमद व रोशन सिंह ने दो-दो विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी बीपीएमसी इलेवन की टीम ने 25 ओवर में नौ विकेट पर 141 रन ही बना सकी। टीम की ओर से विश्वजीत ने 31 रन, अनुभव ने 27 रन बनाए। गेंदबाजी में दीपक यादव, कार्तिक, अर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.