बिहारशरीफ, अगस्त 19 -- फोटो : हिलसा02-हिलसा के एसयू कॉलेज में बुधवार को धरना देते शिक्षक व कर्मचारी। हिलसा, निज प्रतिनिधि। प्रस्तावित बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के विरोध में बुधवार को एसयू कॉलेज में शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन किया। महाविद्यालय शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले प्रदर्शन कर शिक्षकों ने अधिनियम को विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर हमला बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की। 11 अगस्त से शुरू हुआ आंदोलन 25 अगस्त तक जारी रहेगा। प्रदर्शन में डॉ. पिंकी कुमारी, डॉ. राजीव नयन, डॉ. संदीपा इंद्रा, डॉ. शिवप्रसाद ठाकुर, डॉ. अश्विनी कुमार झा, डॉ. सम्राट सरकार, डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ. प्रभात कुमार, डॉ. भुवनेश्वर प्रसाद मंडल, डॉ. पंकज कुमार सिंह, डॉ. अमित कुमार, जलेंद्र कुमार, रोनित...