बिहारशरीफ, मई 11 -- फोटो हिलसा02-हिलसा के एसयू कॉलेज में सोमवार को नये प्राचार्य का स्वागत करते कर्मी। हिलसा, निज प्रतिनिधि। एसयू कॉलेज के नये प्राचार्य के रूप में प्रो. शिवचंद्र सिंह ने सोमवार को पदभार ग्रहण कर लिया। इसके बाद आयोजित समारोह में प्राध्यापकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने पुष्पगुच्छ, बुके एवं अंगवस्त्र देकर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 1955 में स्थापित यह कॉलेज महाविद्यालय गौरवशाली इतिहास का धनी है। जुलाई 2027 तक नैक मान्यता दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। मौके पर डॉ. घनश्याम कुमार, डॉ. राजीव नयन, रोनित रॉय, शैलेश कुमार, जलेंद्र कुमार, आलोक कुमार सिंह, कुमार पवन, सुभद्रा सिन्हा, मधुसूदन, चिंटू, विरेन्द्र कुमार, मुनील पटेल आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- एसयू कॉलेज के नये प्राचार्य बने प्रो. शिवचंद्र सिंह (ह...