मुजफ्फरपुर, मई 21 -- सरैया। प्राथमिक विद्यालय रेवा, मल्लाह टोला में गुरुवार को एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) के सदस्य हरेंद्र सहनी के निधन पर शोकसभा हुई। एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) के राज्य कमेटी सदस्य अर्जुन कुमार ने कहा कि हरेंद्र सहनी 80 के दशक में कामरेड शिवदास घोष जीवन के अंतिम क्षण तक एसयूसीआई से जुड़े रहे। सरैया पश्चिमी लोकल कमेटी के सदस्य हरिदत दुबे, जिला कमेटी सदस्य सह शिक्षक नेता रामप्रीत राय, काशीनाथ सहनी, ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के प्रखंड सचिव कौशल भक्त, ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन के जिला सचिव अनिल राम, पूर्व मुखिया भरत लाल चौधरी, विनोद ठाकुर, रामप्रवेश राम आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...