घाटशिला, मई 3 -- धालभूमगढ़। एसयूसीआई कम्युनिस्ट पार्टी ने 79वीं स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर पार्टी कार्यालय पर झंडा फहराया गया तथा पार्टी के संस्थापक शिवदास घोष की तस्वीर पर कामरेड द्वारा माल्यार्पण किया गया तथा उनके द्वारा बताए गए दिशा निर्देशों को आत्मसात करने की बात बताई गई। मजदूर वर्ग के संघर्ष की निशानी लाल झंडे को भी फहराया गया और हमेशा मजदूरों के हित के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया गया। मौके पर पार्टी के कामरेड प्रताप तिवारी, राजीव दास, साधु मुंडा, सोवना मार्डी, हरेन बेहरा, नीताई शाहा, कमली मुंडा एवं अन्य कामरेड उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- सीपीआईएम नेताओं ने मनाया मजदूर दिवस यह भी पढ़ें- अग्रगामी असंगठित कामगार यूनियन ने मनाया मजदूर दिवस यह भी पढ़ें- अंबा में सीपीआई ने मनाया मजदुर दिवस निकाली रैली

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...