घाटशिला, मार्च 30 -- धालभूमगढ़। एसयूसीआई कम्युनिस्ट पार्टी धालभूमगढ़ की एक बैठक नरसिंहगढ़ कार्यालय में हुई। बैठक में पार्टी के राज्य सचिव मंडल सदस्य तथा जिला सचिव कामरेड सुमित राय द्वारा पार्टी का झंडातोलन किया गया एवं शहीद बेदी पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। वक्ता कॉमरेड सुमित राय ने क्षेत्र में पार्टी के संगठन को फिर से मजबूत करने पर बल दिया तथा कामरेडों से एकजुट होकर पार्टी हित में काम करने की अपील की। मौके पर कामरेड राजीव दास, उपासनी सरदार, साधु मुंडा, निताई शाह, प्रतिमा कुइला, जयदेव सिंह, हर प्रसाद सिंह सोलंकी एवं लोकल कमेटी के कामरेड उपस्थित थे। कामरेडों ने मिलकर लोकल कमेटी के लिए 12 सदस्यों की एक टीम बनाई। जिसका सचिव कामरेड प्रताप तिवारी को बनाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.