मुजफ्फरपुर, अप्रैल 24 -- कांटी। एसयूसीआई कम्युनिस्ट कार्यालय में शुक्रवार को पार्टी का 78वां स्थापना दिवस मनाया गया। झंडोत्तोलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद संस्थापक कॉमरेड शिवदास घोष की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। लोकल कमेटी सचिव लालबाबू राय ने कहा कि एसयूसीआई एकमात्र वामपंथी पार्टी है, जो मजदूरों के जनवादी सवालों को लेकर संघर्ष कर रही है। नरेश राम, राजकुमार राम, जयमंगल पंडित, इंदु देवी, प्रेम कुमार राम, मो. अनवर हुसैन आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...