मुजफ्फरपुर, जनवरी 4 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जैतपुर थाने के खैरा में जमीन विवाद मामले में बीएनएस की धारा 163 के तहत कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए एसयूसीआई कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं ने रविवार को जैतपुर चौक पर थानेदार का पुतला दहन किया। नेताओं का आरोप है कि खैरा निवासी सुदीश भगत के भाई ने पिता के जीवित रहते ही जमीन को दूसरे से गलत तरीके से बेच दी थी। सरैया सीओ ने अनुमंडल दंडाधिकारी पश्चिमी मुजफ्फरपुर को जांच रिपोर्ट सौंपी थी, जिसमें धारा 163 के तहत कार्रवाई की अनुशंसा की थी। बावजूद थाना द्वारा जांच रिपोर्ट आगे नहीं भेजी गई। आरोप लगाया गया कि पुलिस संरक्षण में विवादित भूमि पर पक्का मकान का निर्माण कराया जा रहा है। थानेदार रजनीकांत पटेल ने बताया कि रिपोर्ट समर्पित किए जाने के बावजूद लोग मामले को अनावश्यक रूप से तूल दे रहे हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.