मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 7 -- मुजफ्फरपुर,हिप्र। एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) के पूर्व जिला कमेटी सदस्य शिवचंद्र सिंह का बुधवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वे 1974 के छात्र आंदोलन में शरीक हुए और जेल गए। इसी दौरान सर्वहारा नेता शिवदास घोष के विचारों के संपर्क में आए और जीवन के अंतिम समय तक उसके प्रचार- प्रसार में लगे रहे। कई वर्षों तक एआईडीएसओ के जिलाध्यक्ष रहे। बाद में वे शिक्षक की नौकरी में चले गए।उनके निधन पर एसयूसीआई(कम्युनिस्ट) के बिहार राज्य सचिव अरुण कुमार सिंह, राज्य कमेटी सदस्य अर्जुन कुमार, योगेन्द्र राम, जिला कमेटी के सचिव अमन कुमार झा व सदस्य काशीनाथ सहनी सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: मड़वन में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...