एसयूवी हटाने घर से निकले, लौटे तो मलबे में दबे मिला परिवार
नई दिल्ली, जुलाई 19 -- जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले की सुरनकोट तहसील के मुरान गांव में बादल फटने से आई तबाही ने एक परिवार की पूरी दुनिया उजाड़ दी। रात करीब साढ़े तीन बजे तेज बारिश के बीच अपनी एसयूवी को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करने निकले मोहम्मद लतीफ कुछ देर बाद लौटे तो उनका तीन मंजिला मकान मलबे में तब्दील हो चुका था। उनके परिवार के आठ सदस्य उसके नीचे दब गए थे। मोहम्मद लतीफ की जान संयोग से बच गई। उनका बड़ा बेटा भी उस समय जम्मू में होने के कारण सुरक्षित रहा, लेकिन परिवार के बाकी सदस्य इस भीषण हादसे का शिकार हो गए। यह भी पढ़ें- जम्मू, नगालैंड में बारिश का कहर, 20 की मौत सुबह हुई तो वहां सिर्फ मलबे का ढेर दिखाई दे रहा था। लतीफ अन्य गांव वालों और बचावकर्मियों के साथ मलबे में दबे परिजनों की तलाश में जुट गए। दिनभर चले अभियान में शाम तक केवल 60 वर्षी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.