जौनपुर, मई 6 -- सुरेरी, हिन्दुस्तान संवाद। धौलगंज स्थित चोरघट्टा पुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान सोमवार की देर शाम को एक एसयूवी से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, सुरेरी पुलिस टीम वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक एसयूवी आई। उसे रुकने का पुलिस ने इशारा किया तो वाहन चालक वाहन लेकर भागने लगा। संदेह होने पर उसे पीछा करके पकड़ा गया। तलाशी के दौरान 51 किलो आठ सौ ग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपी की पहचान सूरज सिंह निवासी नागनाथपुर हसरो, थाना करौदीकला, जनपद सुल्तानपुर के रूप में हुई है। जांच के दौरान आरोपी के पास से एक कीपैड मोबाइल और 600 रुपये नकद भी बरामद हुआ। यह भी पढ़ें- चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ा वाहन, 51 किलो गांजा बरामद थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी का चालान कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.