मऊ, अप्रैल 28 -- चिरैयाकोट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र अंतर्गत आजमगढ़-गाजीपुर राज्य मार्ग के सरौंदा मोड़ पर रविवार के रात में तिलकोत्सव कार्यक्रम से वापस लौटते समय एक एसयूवी से बाइक सवार की टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक सवार दोनों युवक गम्भीर रुप से क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना देते हुए घायलों को नीजि वाहन से आजमगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे मे लेकर आवश्यक कार्रवाई की। थाना क्षेत्र के ग्राम समाऊद्दीनपुर निवासी 23 वर्षीय विनोद यादव पुत्र रामध्यान यादव रविवार की शाम बुआ के लड़के 32 वर्षीय दीपक यादव पुत्र प्रभुनाथ यादव निवासी पाहीं/जलालाबाद थाना दुल्लहपुर गाजीपुर के साथ एक तिलकोत्सव कार्यक्रम में गाजीपुर जनपद के जखनियां के समीप मरदानपुर ग...