हिन्दुस्तान टीम, अप्रैल 1 -- बिहार के रोहतास जिले में बुधवार सुबह दो भांजों ने मिलकर अपने मामा की बीच सड़क गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात नासरीगंज थाना क्षेत्र के पडुरी गांव में बुधवार सुबह करीब 9 बजे हुई। दोनों भांजे एसयूवी गाड़ी से उतरे। उनके बीच विवाद हुआ और भांजे अपने सगे मामा को गोली मारकर फरार हो गए। इस मर्डर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान पडुरी गांव निवासी बैजनाथ सिंह के रूप में हुई है। उनकी उम्र लगभग 55 साल थी। बैजनाथ सुबह अपने बेटे सतीश सिंह उर्फ सोनू कुमार के साथ चाय-पान के लिए गांव के बाहर सड़क पर गए थे। इसी दौरान काले रंग की एसयूवी कार वहां आकर रुकी। उनमें से बैजनाथ के भांजे गोपाल राय और रंजीत मउआर उतरे। दोनों ने अपने मामा को नजदीक से गोली मार दी।गोली लगने से बैजनाथ सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.