मऊ, मार्च 21 -- इंदारा, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज थाना क्षेत्र के मझवारा-अलीनगर शहीद मार्ग स्थित इंदारा बाबूपुर के पास शनिवार की दोपहर बाइक एवं एसयूवी की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस से घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। इस घटना में क्षतिग्रस्त दोनों वाहन को पुलिस ने कब्जे में लेकर कार्रवाई की। बलिया जनपद अंतर्गत भीमपुरा थाना क्षेत्र के इंब्राहिमपट्टी भिंड गांव निवासी 25 वर्षीय अमित यादव दोपहर को बाइक पर सवार होकर अपने घर के तरफ से मऊ आ रहा था। इसी दौरान मझवारा-अलीनगर शहीद मार्ग स्थित इंदारा बाबूपुर के पास पहुंचा था कि मऊ की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार एसयूवी चालक ने सामने से टक्कर मार दिया। इस घटना के बाद बाइक सवार सड़क पर गिरकर छटपटाने लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.