जौनपुर, मई 23 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। जौनपुर-प्रयागराज हाइवे पर शुक्रवार को ट्रक की टक्कर से एसयूवी में सवार एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। वह अपने किसी रिश्तेदार के साथ ट्रेन में बैठने प्रयागराज जा रही थी। मडियाहूं थाना क्षेत्र के बेलवा गांव निवासी सभाजीत यादव अपनी एसयूवी से सिकरारा क्षेत्र के बरौली निवासी दशरथ यादव की 60 वर्षीय चंद्रावती को लेकर प्रयागराज ट्रेन पर बैठाने जा रहे थे। गुरुवार को रात में जब वह खाखोपुर बाजार के समीप पहुंचे थे तो पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वाहन में बैठे लोग घायल हो गए और वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। गम्भीर रूप से घायल चंद्रावती को मछलीशहर सीएचसी लाया गया। चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देर रात इलाज के दौरान चंद्रावती की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।...