गुमला, अक्टूबर 13 -- कामडारा। कामडारा थाना क्षेत्र के सरिता बाजार टांड़ के समीप बोलेरो ने आईस्क्रीम वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे आईस्क्रीम विक्रेता विकास कुमार घायल हो गया। घायल विकास बसिया थाना क्षेत्र के सिदमा गांव का निवासी है। हादसे में उसकी आईस्क्रीम वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायल विकास कामडारा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उसने बताया कि घटना शाम करीब साढ़े पांच बजे हुई थी। बोलेरो वाहन संख्या जेएच 05 एबी 1976 ने उसके आईस्क्रीम वाहन को टक्कर मार दी। चालक मौके से बोलेरो समेत फरार हो गया।हादसे में विकास कुमार को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। वहीं उसकी आईस्क्रीम वाहन को भी काफी नुकसान हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.