नई दिल्ली, जनवरी 6 -- हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में बिजहरी-ढंगोटा सड़क मार्ग पर सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भरथरी मंदिर के पास एक एसयूवी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस घटना में छह महिलाएं घायल हो गईं, जिनमें दो की हालत गंभीर है। दुर्घटना के बाद घायलों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने रेस्क्यू कर सभी घायलों को बिजहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हमीरपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.