चंदौली, मार्च 12 -- पड़ाव। क्षेत्र के मढ़िया गांव के समीप बीते बुधवार की शाम एसयूवी के धक्का से बाइक सवार मां और बेटे घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वही एसयूवी लेकर चालक भाग निकला। वाराणसी के सरैया मुस्लिमपुरा मोहल्ला निवासी 25 वर्षीय शादाब खान अपनी 50 वर्षीय मां नसरीन बानो को दुलहीपुर से लेकर बाइक से वाराणसी जा रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...