वाराणसी, मई 2 -- बड़ागांव (वाराणसी), संवाद। कविरामपुर गेट के पास शनिवार सुबह करीब पांच बजे एसयूवी की टक्कर से बड़ागांव के भरतपुर निवासी 19 वर्षीय आशु राजभर की मौत हो गई। वह खेत से खीरा लेकर शिवपुर सब्जी मंडी में बेचने जा रहा था। उसी वाहन ने बाबतपुर में एक क्लीनिक संचालक को भी टक्कर मारी थी। भरतपुर के दर्जी दीपक राजभर के दो बेटों में बड़ा आशु रोजाना की तरह शिवपुर सब्जी मंडी के लिए निकला था। कविरामपुर के पास तेज रफ्तार एसयूवी ने सामने से टक्कर मार दी और बड़ागांव की ओर भाग निकला। टक्कर लगते ही आशु के सिर से हेलमेट दूर जा गिरा। यह भी पढ़ें- खीरा बेचने जा रहे युवक की वाहन की टक्कर से मौत सिर में गंभीर चोट लग गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वह इंटरमीडिएट का छात्र था। मां रेशमा देवी रो-रो बेहाल है। उधर, उसी एसयूवी ने बाबतपुर में हॉस्पिटल संचालक च...