जौनपुर, अप्रैल 26 -- रामपुर,हिन्दुस्तान संवाद । रामपुर थाना क्षेत्र के खेमापुर गांव में शनिवार रात करीब 8 बजे तेज रफ्तार एसयूवी की टक्कर से एक वृद्ध की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं एसयूवी की पहचान की कोशिश की जा रही है। खेमापुर निवासी 70 वर्षीय फैलू सोनकर रोज की तरह अपनी लूना बाइक से रामपुर बाजार में सब्जी बेचने के बाद घर लौट रहे थे। वह स्वास्थ्य केंद्र खेमापुर के सामने नेशनल हाईवे पर कट डिवाइडर से सड़क पार कर रहे थे, तभी जौनपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे औ...