एसयूवी की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल
मऊ, जून 20 -- चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के देवखरी मोड़ के समीप शुक्रवार की सुबह आजमगढ़-गाजीपुर राज्य मार्ग पार करते समय एसयूवी वाहन की टक्कर से बाइक सवार दाऊतपुर/देवखरी निवासी 30 वर्षीय रामदेव पुत्र नरायन यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घायल को परिजनों ने आजमगढ़ जनपद मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.