एसयूवी की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल
रांची, अगस्त 25 -- कांके, प्रतिनिधि। रांची-चंदवे रोड पर दुखन मेमोरियल अस्पताल, बोड़ेया के पास मंगलवार शाम करीब 4:20 बजे एस की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान साती सदमा निवासी 16 वर्षीय कमलेश कुमार, पिता अरुण महतो और चान्हो थाना क्षेत्र के बालसोकरा मदरसा गांव निवासी 27 वर्षीय अजय कुमार महतो, पिता चंदौ महतो के रूप में हुई है। दोनों रंग-रोगन का काम कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को रामप्यारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए आईसीयू में भर्ती किया गया है। सूचना मिलने पर कांके पुलिस मौके पर पहुंची और एसयूवी को जब्त कर थाना ले गई। एसयूवी का नंबर जेएच 05 ईए 1519 और बाइक का नंबर जेएच 01 एफजे 3992 है। ग्रामीणों के अनुसार, एसयूवी चा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.