एसयूवी की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत, दो घायल
मऊ, मई 31 -- मऊ। हलधरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत वाटर पार्क से पांच सौ मीटर दूर मऊ-बलिया मार्ग के पास शनिवार की देर रात बलिया से मऊ की तरफ आ रहे तेज रफ्तार एसयूवी ने बाइक सवार तीन किशोरों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार तीनों किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर अवस्था में तीनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही एक किशोर की मौत हो गई, जबकि घायल दो किशोरों का उपचार चल रहा है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मुंशीपुरा नई बस्ती निवासी 17 वर्षीय मोहम्मद आबिद पुत्र मोहम्मद मुस्लिम शनिवार की दोपहर मुहल्ले के अपने दो अन्य दोस्तों 16 वर्षीय मुदस्सिर पुत्र महफूज और 11 वर्षीय फरहान पुत्र इश्तेयाक अहमद के साथ बाइक पर सवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.