धनबाद, अप्रैल 15 -- झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग पर चासनाला केके गेट स्थित प्रेमनाथ शिव मंदिर के समीप मंगलवार को एक तेज रफ्तार एसयूवी ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार परघाबाद निवासी 18 वर्षीय रोहित महतो और 18 वर्षीय रितेश महतो गंभीर रूप से घायल हो गए। बताते है कि दोनों युवक अपनी होंडा शाइन बाइक (जेएच10 डीएफ 8470) से चासनाला से पाथरडीह की ओर जा रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एसयूवी का टायर फट गया, लेकिन चालक तेज रफ्तार में गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। यह भी पढ़ें- घांटी-पांडेयडीह जंगल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर, युवक गंभीर पाथरडीह पुलिस ने तत्काल दोनों घायलों को चासनाला सीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.