नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। अलीपुर इलाके में रविवार की दोपहर तेज रफ्तार फार्च्यूनर ने पीछे से एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में गोद में बैठी दो साल की बच्ची कार से छिटक कर बाहर गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। अलीपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। सोनीपत निवासी रविंद्र सिंह ने बताया कि वह पेशे से इलेक्ट्रिशियन हैं। वह रविवार को किसी काम से रानी खेड़ा गए थे। उनके साथ बेटा दीपक, बेटी ज्योति और बेटी की सहेली आरती व उसके दो छोटे बच्चे भी थे। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, मासूम सहित चार घायल वे सभी आरती की कार से रानी खेड़ा गए थे। रविंद्र ने बताया कि वापसी में कार आरती चला रही थी। उसके बगल में ज्योति बैठी थी, जिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.