जौनपुर, दिसम्बर 5 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर सड़क दुघर्टना में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। क्षेत्र के सुरिस गांव में वैवाहिक समारोह में खेतासराय थाना क्षेत्र के गुरदौली गांव निवासी 55 वर्षीय जयप्रकाश सिंह पुत्र रुक्मणी सिंह अपने भतीजे 42 वर्षीय स्वतंत्र सिंह के साथ अपनी बाइक से जा रहे थे। सुरिस आंबेडकर प्रतिमा के समीप तेज रफ्तार एसयूवी ने टक्कर मार दिया। जिसमें दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहीं आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र के बिहेटा गांव निवासी 35 वर्षीय इंद्रजीत चौहान पुत्र संतलाल चौहान बाइक से घर जाने के दौरान नगर के जेसीज चौक के समीप वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया। घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.