एसयूवी की चपेट में आने से दो बाइक सवार घायल
रांची, अगस्त 12 -- तमाड़, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के रांची-टाटा मार्ग पर लौन्डा के समीप बुधवार शाम अज्ञात एसयूवी की चपेट में आने से दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शाम करीब 6:30 बजे की है। जानएसयूवीी के अनुसार चोगागुट्टू निवासी गौरा चांद लोहार और गुरुवा लोहार बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रांची से टाटा जा रही अज्ञात एसयूवी ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल तमाड़ अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल, टाटा रेफर कर दिया गया। गौरा चांद लोहार की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.