एसयूवी की चपेट में आने से ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल
कोडरमा, अप्रैल 20 -- मरकच्चो। थाना क्षेत्र के पपलो- मरकच्चो ग्रामीण पथ पर रविवार देर रात एक सड़क दुर्घटना में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान पपलो निवासी दिनेश यादव के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऑटो मरकच्चो से पपलो की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पीछे से आ रहे एक अन्य वाहन चालक ने मानवता दिखाते हुए घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मरकच्चो पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, कोडरमा रेफर कर दिया गया। घटना के बाद स्कार्पियो चालक के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.