रांची, अप्रैल 18 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। सिकिदिरी-ओरमांझी पथ पर सहेदा मोड़ के समीप शनिवार की दोपहर दो बजे एसयूवी की चपेट में आकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक 25 वर्षीय गौतम महतो सिकिदिरी थाना क्षेत्र के महुआटुंगरी गांव का रहने वाला है। उसका बांया हाथ टूट गया है। घटना की सूचना मिलते ही सिकिदिरी थाने के एएसआई विशवनाथ उरांव ने स्थानीय लोगों की सहायता से घायल युवक को ओरमांझी स्थित सीएचसी पहुंचाया, जहां से युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेजा गया। बताया जाता है कि गौतम अपने बाइक से गेतलसूद डैम ड्यूटी पर जा रहा था, इसी दौरान ओरमांझी की ओर से तेज रफ्तार बिना नंबर के एक स्कार्पियो (एसयूवी) ने उसे अपने चपेट में ले लिया। पुलिस दोनों वाहनों को जब्त कर थाने ले गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.