एसयूवी की चपेट में आकर घायल
गढ़वा, जून 13 -- गढ़वा। बरडीहा थानांतर्गत बभनी गांव निवासी अनिल रजवार का पुत्र छह वर्षीय साजन कुमार शुक्रवार शाम एसयूवी के चपेट में आने से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि साजन अपने घर के पास सड़क के किनारे खड़ा था। उसी क्रम में एक एसयूवी सवार ने उसे धक्का मार दिया। उसके बाद घायल अवस्था में छोड़कर वहां से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे मझिआंव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिएसदर अस्पताल रेफर कर दिया। उसके बाद परिजनों ने उसे गंभीर स्थिति में 108 एंबुलेंस के मदद से लाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.