एसयूवी और ऑटो की टक्कर में आधा दर्जन से अधिक घायल
रांची, मई 10 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के रातू-ठाकुरगांव सड़क पर कोकडेटांड के पास रविवार शाम करीब पांच बजे एक अज्ञात एसयूवी और सवारी ऑटो के बीच सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे में ऑटो में सवार आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी रातू पहुंचाया। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल रामशक्ल चौहान और लीला देवी को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज सीएचसी रातू में चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ठाकुरगांव की ओर से आ रही तेज रफ्तार एसयूवी ने ऑटो को सामने से टक्कर मार दी और फिर उसे धक्का देते हुए मौके से फरार हो गई। ऑटो में सवार लोग एतवार बाजार से सब्जी खरीदकर ईंट भट्ठे की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग ऑटो से उतरकर सड़क पार कर रहे थे, जबक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.