एसबी सिंह के निधन से बिजली कर्मियों में शोक
सोनभद्र, जुलाई 5 -- अनपरा,संवाददाता।राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष- केंद्रीय महासचिव, संरक्षक तथा ऑल इंडिया पावर डिप्लोमा इंजीनियर्स फेडरेशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष इं. एस. बी. सिंह के 03 जुलाई 2026 को लंबी बीमारी के उपरांत निधन पर अनपरा-ओबरा समेत तमाम बिजली कर्मियों, जूनियर इंजीनियरों एवं अभियंताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन,के केंद्रीय अध्यक्ष इं. गोपाल वल्लभ पटेल ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इं. एस. बी. सिंह का निधन केवल संगठन ही नहीं, बल्कि पूरे विद्युत अभियंता समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनका संघर्ष, संगठनात्मक दृष्टिकोण, सादगी, कर्मनिष्ठा और कर्मचारियों के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.