रांची, मई 20 -- रांची, विशेष संवाददाता। सरला बिरला विश्वविद्यालय (एसबीयू) में सत्र 2025 और 2026 बैच के विद्यार्थियों के लिए आयोजित कैंपस ड्राइव में 326 से अधिक छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। विवि परिसर में आयोजित इस प्लेसमेंट ड्राइव में टीसीएस, बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड, कॉग्निजेंट, कोटक लाइफ और कोडयंग जैसी कई राष्ट्रीय व बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने हिस्सा लिया। इसमें एसबीयू के अलावा अन्य संस्थानों के विद्यार्थियों ने भी अपनी प्रतिभा दिखाई। अभी कई कंपनियों के परिणाम आने बाकी हैं। प्लेसमेंट विभाग के डीन हरिबाबू शुक्ला ने कहा कि हर छात्र को बेहतर करियर देना हमारा लक्ष्य है। विवि के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक, कुलपति प्रो. सी. जगनाथन और राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने चयनित विद्यार्थियों को बध...