धनबाद, मार्च 1 -- सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना (एसबीपीकेएसवाई) के आवेदन में स्कूलों की ओर से लापरवाही दिखाई है। समीक्षा के क्रम में यह पाया गया कि 140 स्कूलों में नामांकन के विरुद्ध 10 फीसदी से अधिक छात्राएं इस योजना से वंचित हैं। यह आपके कार्य के प्रति उदासीनता तथा घोर लापरवाही को दर्शााता है। डीईओ अभिषेक झा ने इस संबंध में संबंधित हेडमास्टरों को पत्र जारी कर चेतावनी दी है। डीईओ ने कहा कि क्यों न आपको सरकारी योजना के क्रियान्वयन में अभिरुचि नहीं दिखाने तथा बालिका शिक्षा में अवरोधक मानते हुए विभागीय कार्रवाई प्रारंभ की जाए। बताते चलें कि सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। इसका उद्देश्य बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना के साथ ही ठहराव सुनिश्चित करना तथा उन्हें सशक्त बनाना है। डीईओ ने सात दिनों के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.