एसबीपीएस ने चौथी बार जीती स्टेट स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप
देहरादून, अगस्त 24 -- देहरादून। प्रमुख संवाददाता उत्तराखंड स्टेट इंटर स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप में सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) ने लगातार चौथी बार चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की। 21 से 23 अगस्त तक जसपाल राणा शूटिंग अकादमी में हुई प्रतियोगिता में स्कूल के निशानेबाजों ने 9 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य पदक जीते। स्कूल के एमडी विपिन बलूनी ने विजेताओं को सोमवार को स्कूल में सम्मानित किया।प्रतियोगिता में 50 से अधिक स्कूलों के 630 से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। आईएसएसएफ वर्ग के अंडर-15 एयर राइफल में वाची रावत ने 600 में से 592 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। अंडर-19 एयर राइफल में वेदांग जोशी ने 593 अंक के साथ रजत और अंडर-17 एयर राइफल में दिशा राजपूत ने 592 अंक के साथ कांस्य पदक जीता। यह भी पढ़ें- शूटिंग चैंपियनशिप में अनमोल ने जीता रजत पद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.