एसबीपीएस के 7 निशानेबाज नेशनल के लिए चयनित
देहरादून, मई 21 -- देहरादून। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) शूटिंग अकादमी के सात खिलाड़ियों का चयन 69वें नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। प्रतियोगिता के एयर राइफल वर्ग में स्कूल के निशानेबाज ऋषभ ध्यानी ने ऑल इंडिया में 11 वीं रैंक बनाई, जबकि काव्यांशी ने 13वीं रैंक हासिल की। गुरुवार को स्कूल पहुंचने पर चयनित खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी ने नेशनल के लिए चयनित सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले ये खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करेंगे। नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित इंडिया ओपन शूटिंग चैंपियनशिप कम क्वालिफिकेशन फॉर 69वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन देहरादून में महाराण प्रताप स्पोर्ट्स कालेज के शूटिंग रे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.