देहरादून, अगस्त 6 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) की बालिका निशानेबाजों ने सीबीएसई नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर उपविजेता ट्रॉफी जीती।स्कूल की शूटर कृतिका राणा ने अंडर-19 एयर राइफल में व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक जीता, जबकि बालिका एयर राइफल टीम इवेंट में दिशा राजपूत, कृतिका राणा एवं परी सोनी की टीम ने सामूहिक रजत पदक प्राप्त किया। स्कूल पहुंचने पर बालिका निशानेबाजों का जोरदार स्वागत किया गया। बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी ने उनको सम्मानित किया और उम्मीद जतायी कि तेलंगाना में आयोजित होने वाली सीबीएसई नेशनल में भी इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन और बेहतर होगा। यह भी पढ़ें- सीबीएसई नॉर्थ जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में आर्मी स्कूल हेमपुर के छात्रों का दबदबा सीबीएसई नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप 2...