रुद्रपुर, मार्च 19 -- रुद्रपुर। आईसीआईसीआई बैंक के तहत रिलेशनशिप मैनेजर पद के लिए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। यह प्लेसमेंट ड्राइव करियर परामर्श एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ के सहयोग से सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संपन्न होगा। एसबीएस डिग्री कॉलेज के प्रो. मनोज पांडे ने बताया कि कार्यक्रम 20 मार्च को दोपहर 1 बजे कॉलेज के न्यू सेमिनार हॉल में आयोजित किया जाएगा। इस प्लेसमेंट ड्राइव में बीए, बीएससी, बीकॉम और बीबीए सहित किसी भी संकाय से स्नातक अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। कॉलेज प्रशासन ने सभी इच्छुक और पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने की अपील की है, ताकि वे इस रोजगार अवसर का लाभ उठा सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.