एसबीएस कॉलेज में 91 लाख से बनेगा हाईटेक शौचालय
रुद्रपुर, जुलाई 8 -- रुद्रपुर, संवाददाता। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जल्द ही 91 लाख से हाईटेक शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए समाज कल्याण विभाग की ओर से धनराशि उपलब्ध करा दी गई है। महाविद्यालय में पर्याप्त शौचालय नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को प्रतिदिन परेशानी का सामना करना पड़ता था। छात्र-छात्राएं लंबे समय से अतिरिक्त और आधुनिक सुविधाओं से युक्त शौचालय निर्माण की मांग कर रहे थे। प्राचार्च डॉ. अवधेश नारायण सिंह ने बताया कि विधायक शिव अरोरा की ओर से इस समस्या को गंभीरता से उठाए जाने और निर्माण का आश्वासन दिए जाने के बाद समाज कल्याण विभाग की ओर से 91 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। धनराशि मिलने के बाद हाईटेक शौचालय निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.