रुद्रपुर, अप्रैल 13 -- रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार से 10 दिवसीय ड्रोन प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 13 अप्रैल से 22 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। इसमें उत्तराखंड एयर एनसीसी पंतनगर के 10 सीनियर डिवीजन कैडेट्स और 78 उत्तराखंड वाहिनी एनसीसी हल्द्वानी के 10 कैडेट्स प्रतिभाग कर रहे हैं। यह प्रशिक्षण कमांडिंग ऑफिसर 1 यूके एयर स्क्वाड्रन एनसीसी के ग्रुप कैप्टन विवेक रावत के संरक्षण में आयोजित हो रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ सीटीओ, एयर विंग डॉ. अलंकृता सिंह व एएनओ, 78 यूके बटालियन एनसीसी हल्द्वानी डॉ. निमिता कन्याल ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अवधेश नारायण सिंह ने की। यह भी पढ़ें- एसबीएस कॉलेज में 10 दिवसीय ड्रोन प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.