रुद्रपुर, मई 8 -- रुद्रपुर, संवाददाता। यूथ रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से शुक्रवार को विश्व रेडक्रॉस दिवस पर 'मानवता के पक्ष में' विषय पर विचार गोष्ठी हुई। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि विश्व रेडक्रॉस दिवस आपसी सहयोग, सेवा और मानवता की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि समाज में सच्ची मानवता का संचार पारस्परिक सहयोग और संवेदनशीलता से ही संभव है। यूथ रेडक्रॉस प्रभारी डॉ. राजेश कुमार सिंह ने रेडक्रॉस संस्था द्वारा विश्वभर में जरूरतमंद लोगों की सेवा में दिए जा रहे योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि निस्वार्थ भाव से स्वैच्छिक सेवा करना ही रेडक्रॉस की मूल भावना है और युवाओं को इससे प्रेरणा लेकर समाज सेवा में आगे आना चाहिए। यह भी पढ़ें- केएल डीएवी पीजी कॉलेज में मनाया गया विश्व रेडक्रॉस दिवस सह प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.