एसबीएस कॉलेज में विज्ञान के छात्रों ने सीखे उद्यमिता के गुर
रुद्रपुर, अगस्त 11 -- रुद्रपुर, संवाददाता। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों के लिए उद्यमिता जागरूकता एवं स्टार्टअप ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ईडीआईआई अहमदाबाद के डीयूवाय विशेषज्ञ डॉ. रजत शर्मा ने विद्यार्थियों को उद्यमिता, स्टार्टअप शुरू करने की प्रक्रिया और व्यावसायिक विचार विकसित कर उन्हें सफल उद्यम में बदलने की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से नौकरी तलाशने के साथ रोजगार सृजक बनने का आह्वान किया। इस दौरान विद्यार्थियों का उद्यमिता परीक्षण भी कराया गया। बताया गया कि यह परीक्षण एक लाख रुपये तक की स्टार्टअप सीड फंडिंग प्राप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहला कदम है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों की उद्यमिता संबंधी समझ, रुचि औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.