रुद्रपुर, मार्च 17 -- रुद्रपुर, संवाददाता। एसबीएस डिग्री कॉलेज में गणित विभाग की विभागीय परिषद की ओर से विभिन्न शैक्षणिक व बौद्धिक प्रतियोगिताओं का आयोजन कर पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ग्रुप डिस्कशन प्रतियोगिता में बीएससी छठे सेमेस्टर के राहुल सिंह बिष्ट व रमेश चंद्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि बीएससी द्वितीय सेमेस्टर के आदित्य सिंह व संतुष्टि ग्रोवर द्वितीय स्थान पर रहे। क्विज प्रतियोगिता में एमएससी के निशांत राय व प्रियदर्शी शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं बीएससी छठे सेमेस्टर के मानस टम्टा व विशाखा लोधी द्वितीय स्थान पर रहे।भाषण प्रतियोगिता में बीएससी द्वितीय सेमेस्टर की संतुष्टि ग्रोवर प्रथम, बीएससी छठे सेमेस्टर के राहुल सिंह बिष्ट द्वितीय व एमएससी चौ...