बेगुसराय, जनवरी 10 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। शहर स्थित एसबीएसएस कॉलेज के उत्तरी पश्चिमी भवन के दूसरे तल पर बने वर्ग कक्ष से चोरों ने 14 पंखे की चोरी कर ली है। घटना सात जनवरी की रात हुई। कॉलेज खुलने के बाद पंखे की चोरी की सूचना मिली। प्राचार्य डॉ. अवधेश कुमार सिंह ने आठ जनवरी को नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस महाविद्यालय परिसर में लगाये गये सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुट गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...